Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई ब्रिज हादसा: राज ठाकरे की पार्टी का सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mumbai Elphinstone Road Footover Bridge Incident
, गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (09:26 IST)
मुंबई। मुंबई में एलफिन्स्टन रोड फुटओवर ब्रिज हादसे को लेकर गुरुवार 5 अक्टूबर को राज ठाकरे की महाराष्ट्र नव निर्माण सेना सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। एलफिन्स्टन फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी।
 
मनसे का ये मार्च सिनेमा जंक्शन से सुबह 11.30 बजे शुरू होगा और करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद चर्चगेट स्टेशन पहुंचेगा। कहा जा रहा है कि राज ठाकरे मार्च के आखिर में एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।
 
मनसे का पिछले विधानसभा और नगर निगम चुनावों में बहुत खराब प्रदर्शन के चलते आयोजित किया जा रहा ये मार्च पार्टी को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के रूप में भी देखा जा रहा है।  
 
उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर को राज ठाकरे ने इस मुद्दे पर आंदोलन का ऐलान किया था। राज ठाकरे ने सरकार को धमकी भी दी थी कि जब तक मुंबई में रेलवे के हालात नहीं सुधरेंगे तब तक उनकी पार्टी मुंबई में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की एक ईंद तक नहीं रखने देगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जज के सामने रोने लगीं हनीप्रीत, कोर्ट ने 6 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा