suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में तैरता रेस्तरां समुद्र में डूबा, 15 लोगों को बचाया गया

Advertiesment
Mumbai
मुंबई। माहिम स्थित बांद्रा वर्ली सी लिंक के निकट एक नौका अरब सागर में डूब गई। इस नौका को तैरते रेस्तरां में तब्दील कर दिया गया था। हालांकि नौका पर सवार 15 लोगों को बचा लिया गया।
 
 
आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को शाम 6 बजकर 20 मिनट पर इस घटना की सूचना मिली। बांद्रा पुलिस और तटीय पुलिस को यह जानकारी दी गई।
 
बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 15 लोगों को बचाया गया है। नौका एआरटी नामक कंपनी से संबद्ध है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईपीएल 2018 : कोलकाता को 13 रन से हराकर हैदराबाद दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में, राशिद ने 19 रन देकर लिए 3 विकेट