अंतिम संस्कार में शामिल हुए कर्मचारी, मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 11 फ़रवरी 2024 (09:26 IST)
Mumbai news in hindi : भायखला और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच सेंट्रल और हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में शनिवार शाम देरी हुई, क्योंकि कई कर्मचारी (मोटरमैन) अपने सहकर्मी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। इस वजह से 88 लोकल ट्रेन सेवाओं सहित लगभग 147 ट्रेन रद्द कर दी गईं।
 
घटना से ये सवाल उठ रहे हैं कि कहीं यह सुनियोजित विरोध प्रदर्शन तो नहीं था क्योंकि अतीत में मोटरमैन काम के अत्यधिक दबाव का मुद्दा उठा चुके हैं। शाम के वक्त रेल सेवाओं में देरी के कारण बड़ी संख्या में यात्री सीएसएमटी और अन्य स्टेशन पर फंसे रहे।
 
अधिकारी ने कहा कि सेवाओं में देरी हुई क्योंकि कई मोटरमैन अपने सहयोगी मुरलीधर शर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल होने कल्याण गए थे। शर्मा की शुक्रवार को भायखला और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच पटरी पार करते समय मौत हो गई थी।
 
उन्होंने बताया कि शर्मा का अंतिम संस्कार दोपहर को होना था लेकिन यह शाम पांच बजे हो सका। बहरहाल इस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

भारत में मिला दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप 'CRIB': चिकित्सा जगत में ऐतिहासिक खोज!

बिहार में EPIC नंबर पर गर्माई सियासत, तेजस्वी के खिलाफ FIR की मांग, चुनाव आयोग ने दिया नोटिस

एयर इंडिया के 2 विमानों में गड़बड़ी की शिकायतें, एक में कॉकरोच दूसरे में तकनीकी खराबी

हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से भागलपुर में पानी से भरे गड्ढे में वाहन गिरा, 5 कावड़ियों की मौत

निकाह से इंकार किया तो युवक ने भाग्यश्री का बेरहमी से कत्ल कर दिया

अगला लेख