मुंबई में दीपावली के दिन कंडील उड़ाने पर रोक

Webdunia
शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 (07:39 IST)
मुंबई। दीपावली पर कंडील उड़ाने पर मुंबई पुलिस ने रोक लगा दी। यह प्रतिबंध संभावित आग लगने की घटना को तथा उंची इमारतों को इनकी वजह से होने वाले सुरक्षा खतरों को टालने के लिए लगाया गया है।
 
नगर पुलिस ने लक्ष्मी पूजन (30 अक्टूबर) को आवाज वाले पटाखे चलाने की अनुमति मध्य रात्रि तक देने का फैसला भी किया है। पुलिस ने निर्धारित समय को दो घंटे बढ़ा दिया है जो पहले रात 10 बजे तक था लेकिन 12 बजे तक कर दिया है।
 
नगर पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी अशोक दुधे ने कहा कि दमकल विभाग से सुझाव आने के बाद दीपावली के त्योहार के दौरान मुंबई के आसपास में कंडील उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि ऐसे कंडीलों की वजह से कुछ इमारतों में पहले आग लग चुकी है।
 
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के दमकल विभाग के प्रमुख पीएस राहंगडाले ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में हर साल कंडील की वजह से होने वाले हादसों की ओर ध्यान दिलाया था।
 
उन्होंने कहा कि दीपावली और मकरसंक्रांति के दिन कंडील उड़ाए जाते हैं जो विमानों, उंची इमारतों, झुग्गी झोपड़ियों के लिए गंभीर खतरा होते है। इनका इस्तेमाल करके आतंकी गतिविधियों को भी खारिज नहीं किया जा सकता है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख