मुंबई पुलिस का संजय राउत को नोटिस, मांगे सबूत

Webdunia
रविवार, 16 जुलाई 2023 (09:12 IST)
Sanjay Raut News : मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत को शनिवार को नोटिस जारी कर उनसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के संबंध में अपने आरोपों से संबंधित सबूत पेश करने को कहा।
 
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि हमने संजय राउत को नोटिस जारी किया है और उनसे मुख्यमंत्री कार्यालय के संबंध में लगाए गए आरोपों पर सबूत जमा करने को कहा है। जैसे ही संजय राउत सबूत सौंपेंगे, हम इस मामले की जांच शुरू करेंगे।
 
अधिकारी ने बताया कि यह नोटिस राउत के उन आरोपों पर जारी किया गया है जिसमें उन्होंने सीएमओ पर जेलों में बंद अपराधियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है।
 
संजय राउत ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री कार्यालय जेलों में बंद अपराधियों के साथ संवाद कर रहा है। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही अपने दावे के समर्थन में सबूत पेश करेंगे। सबूत जमा करने के लिए राउत को कोई विशेष दिन और समय नहीं दिया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

UP और दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, नेपाल में भी कांपी धरती

MP : सतपुड़ा अभयारण्य में इंडियन बाइसन को देखकर भागा बाघ, वीडियो वायरल

चीन के पलटवार पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

शेयर बाजार में भारी गिरावट से कोहराम, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए डूबे

मोहम्मद यूनुस से मिलते समय मुस्कुराए PM मोदी, लगे हाथ नसीहत भी दे डाली

अगला लेख