Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में 5 मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढहा, मलबे में फंसी मासूम

हमें फॉलो करें मुंबई में 5 मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढहा, मलबे में फंसी मासूम
, मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (16:30 IST)
मुंबई। मुंबई के खार इलाके में 5 मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। खबरों के मुताबिक मलबे में 10 साल की मासूम बच्ची फंस गई।
 
एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। बच्ची को ढूंढने के लिए ट्रेंड खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है।
webdunia
खबरों के मुताबिक मुंबई के पॉश इलाके में भोले अपार्टमेंट नाम की एक पांच मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। बिल्डिंग में लिफ्ट और सीढ़ी की तरफ का हिस्सा गिरा।
 
मलबे से घायल लोगों को निकालकर निकट के अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल के आसपास के लोगों के अनुसार बेसमेंट में कुछ लोग मौजूद थे। मलबे में एक 10 साल की बच्ची के फंसने की भी खबर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या सुप्रीम कोर्ट ने दिया बैलेट पेपर से चुनाव करवाने का आदेश...जानिए वायरल वीडियो का सच...