Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चलती गाड़ी में बदला टायर, वायरल हुआ वीडियो

हमें फॉलो करें चलती गाड़ी में बदला टायर, वायरल हुआ वीडियो
, मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (12:35 IST)
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक शख्स चलती गाड़ी में पंचर टायर बदलता दिखाई दे रहा है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि यह वीडियो कब और कहां का है? पहली नजर में ऐसा प्रतित होता है कि यह वीडियो स्टंट के लिए बनाया गया है।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक ऑटो चालक की गाड़ी का टायर चलते हुए पंचर हो जाता है। इसके बाद चालक गाड़ी को दो टायर पर खड़ा कर देता है और टायर बदलने लगता है। वीडियो को पीछे गाड़ी चला रहे एक शख्स ने रिकॉर्ड किया है। खाली सड़क पर गाड़ी चलाते हुए वो टायर निकालता है और वहीं दूसरा ऑटो चालक टायर उसको थमा देता है और वह आसानी से इसे बदल भी देता है।
 
इस वीडियो को RPG इंटरप्राइजेस के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैंने कई बार टायर चेंच होते देखा है पर यह जेम्स बांड स्टाइल है।
 
webdunia
लोग इस पर कई मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। राजकुमार सोनी ने कहा कि मेरा भारत महान! इसे चांद पर भेजो, शायद विक्रम लेंडर ठीक कर दे।
 
webdunia
हालांकि कई लोग इसे स्टंट बताकर वीडियो बनाने वाले की निंदा भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की खतरनाक स्टंट उसकी और कई अन्य मासूम लोगों की जान ले सकता है। इस तरह वह क्या साबित करना चाहता है?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा-शिवसेना में सीटों पर फंसा पेंच, शिवसेना नेता ने बताया भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से भी भयंकर