मुंबई के धारावी में रिहायशी इमारत में आग, 3 बच्चों समेत 11 लोग बीमार पड़े

Webdunia
रविवार, 11 जून 2023 (17:43 IST)
मुंबई। मध्य मुंबई में धारावी की एक रिहायशी इमारत में रविवार को आग लग गई और इस हादसे में 3 बच्चों समेत 11 लोग श्वसन संबंधी समस्या के कारण बीमार पड़ गए। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि 90 फुटा रोड पर सात मंजिला इमारत में सुबह करीब 11 बजे आग लगी और उसे दोपहर 12.30 बजे तक बुझा दिया गया।
 
उन्होंने बताया कि इमारत से कम से कम 70 से 80 लोगों को निकाला गया और उनमें से 7 महीने के एक बालक एवं दो अन्य बच्चे समेत 11 लोगों को धुएं के कारण बेचैनी महसूस हो रही थी।
 
अधिकारी ने कहा कि 6 पीड़ितों को नगर निकाय द्वारा संचालित सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शेष पांच का आयुष अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इमारत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी और यह ‘प्रथम स्तर’ की आग थी।
 
अधिकारी ने बताया कि सायन अस्पताल में भर्ती मरीज़ों की पहचान मुस्कान शेख (35), सात महीने के रिज़वान, रुखसाना शेख (26), फरहान (10), नादिया (पांच) और सना दलवी (27) के तौर पर हुई है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

हिसार गोलीकांड: व्यापारियों का कानून-व्यवस्था पर सवाल, किया बंद का आह्वान

NEET Paper Leak: केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, परीक्षा रद्द करना तर्कसंगत नहीं होगा

सुनक के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनाव में बड़ी संख्या में चुने गए भारतीय मूल के सांसद

Weather Update : हिमाचल में मूसलधार बारिश, 77 मार्गों को किया बंद, यलो अलर्ट जारी

भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए त्रिपुरा में 5 रोहिंग्या गिरफ्तार

अगला लेख
More