Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्नाटक में एक परिवार के 4 लोगों की चाकू मारकर हत्या

हमें फॉलो करें कर्नाटक में एक परिवार के 4 लोगों की चाकू मारकर हत्या
मंगलुरु , रविवार, 12 नवंबर 2023 (13:59 IST)
Karnataka news in hindi : कर्नाटक के उडुपी जिले के केमन्नू में रविवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने एक ही परिवार के 4 सदस्यों की चाकू मारकर हत्या कर दी।
 
पुलिस के अनुसार, एक नकाबपोश व्यक्ति जबरन घर में घुसा और हसीना (46) और उसके 23, 21 और 12 साल के तीन बच्चों पर बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
पीड़िता का पति खाड़ी देश में काम करता है। उडुपी जिले के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सुरंग टूटी, 40 श्रमिक फंसे