पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की हत्या, तृणमूल कांग्रेस पर लगा आरोप

Webdunia
शनिवार, 28 जुलाई 2018 (16:57 IST)
डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के मंदिर बाजार इलाके में कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने भाजपा के एक स्थानीय कार्यकर्ता की हत्या कर दी।

 
पुलिस ने शनिवार को बताया कि भाजपा की मंदिरा बाजार-धानुरहाट इलाके की मंडल समिति के सचिव शक्तिपदा सरदार (45) शुक्रवार रात को घर लौट रहे थे, उसी दौरान शरारती तत्वों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया और सड़क पर ही छोड़ दिया।

 
स्थानीय लोगों ने सरदार को जमीन पर पड़ा पाया। उनके शरीर से रक्तस्राव हो रहा था। लोगों ने उन्हें डायमंड हार्बर अस्पताल पहुंचाया। स्थिति खराब होने पर अस्पताल ने उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने कहा कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने सरदार की हत्या की है। हालांकि तृणमूल ने उन आरोपों को खारिज किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh: कोरबा में चोरी के शक में मालिक ने श्रमिकों को दीं यातनाएं, नाखून उखाड़े व करंट लगाया

कूनो के बाद अब गांधी साागर अभ्यारण्य होगा चीतों का नया आशियाना, बोत्सवाना से भी आएंगे और चीते

हरगोविंद दास और चंदन दास के परिजनों से मिले राज्यपाल बोस, शव पर मिले थे चाकू के निशान

नशे में धुत था, दांतों के काटकर अलग कर दी पत्नी की उंगली

मुर्शिदाबाद में दंगा पीड़ितों से मिलीं NCW प्रमुख विजया रहाटकर, जानिए क्या कहा?

अगला लेख