सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता का मर्डर, पति फरार

हिमा अग्रवाल
रविवार, 10 सितम्बर 2023 (20:36 IST)
Murder of female lawyer : दिल्ली से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। 60 वर्षीय रेनू सिन्हा यूपी के नोएडा सेक्टर 30 स्थित D40 कोठी में रहती थीं और उनके घर के अंदर ही शव मिला है। प्रथम दृष्टया शव को देखकर लग रहा है कि घर के अंदर ही उनकी हत्या की गई है। हत्या का शक मृतका के पति की तरफ जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है।

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा पति के साथ पॉश इलाके सेक्टर 30 नोएडा में रहती थीं। पिछले दो दिन से रेनू का भाई उन्हें फोन कर रहा था, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा था। हरीश की शिकायत पर पुलिस ने महिला वकील के घर का दरवाजा तोड़ा तो दंग रह गई। घर के बाथरूम में रेनू मृत पड़ी थीं और उनके कान से खून बह रहा था।

भाई की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं जांच के लिए आलाधिकारी समेत फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। इस बीच सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का पति फरार था, जिसके चलते हत्या का शक और गहरा गया है।

मृतका के भाई ने पुलिस से शक जाहिर किया है कि हत्यारा रेनू का पति है, क्योंकि वह फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए सघनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस केस दर्ज करते हुए मृतका के पति की तलाश में जुटी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख