Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

100 रुपए के लिए दोस्त की हत्या, कंबल डालकर जलाया शव

हमें फॉलो करें 100 रुपए के लिए दोस्त की हत्या, कंबल डालकर जलाया शव
, मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (21:08 IST)
मुंबई। मुंबई के दहिसर इलाके में एक दोस्त ने महज 100 रुपए के लिए अपने दोस्त की हत्या कर दी। बेहद खौफनाक तरीके से अंजाम दी गई इस वारदात में हत्यारे ने हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसमें आग भी लगा दी। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, मृतक राजू पाटिल से उसके दोस्त परमेश्वर कोकाटे ने 100 रुपए उधार के तौर पर लिए थे। जब पाटिल ने अपने पैसे वापस मांगे तो कोकाटे ने उसे देने से इंकार कर दिया।
 
दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कोकाटे ने तार से अपने दोस्त पाटिल की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने पहले उसे कंबल में लपेटा और फिर उसमें आग लगा दी।
 
आग लगाने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने सुसाइड की झूठी कहानी बनाकर कॉल किया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के आधार पर आरोपी दोस्त कोकाटे को गिरफ्तार कर लिया।
 
उन्हें कंट्रोल रूम में ये कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि दहिसर इलाके में एक गैराज के अंदर जली हुई बॉडी पड़ी हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि व्यक्ति ने आत्महत्या नहीं, बल्कि उसकी हत्या हुई है।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बादलों के ऊपर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्क ब्रिज, जानिए क्या है इसमें खास...