मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर बवाल, जानिए किसने क्या कहा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 जुलाई 2024 (11:21 IST)
mukesh sahni father news : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा जिले में उनके पैतृक घर के भीतर मंगलवार को हत्या कर दी गई। जीतन सहनी की हत्या से बिहार में हड़कंप मच गया। विपक्ष ने इस मामले में नीतीश कुमार सरकार पर जमकर निशान साधा। ALSO READ: बड़ी खबर, दरभंगा में मुकेश सहनी के पिता की हत्या
 
राजद नेता और बिहार के पूव उपमुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जब पूर्व मंत्री का पिता ही सुरक्षित नहीं है तो फिर ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बिहार में जंगलराज स्थापित हो गया है।
 
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आज सुबह बिहार से दुखद खबर सामने आई है, जहां मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई। यह अत्यंत दुखद है। शासन-प्रशासन में बैठे लोगों को जवाब देना होगा। अब जनता शांत नहीं बैठेगी। बिहार में जब राजनेता का परिवार सुरक्षित नहीं है तो आम लोग तो भगवान भरोसे हैं।
 
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि जिस राज्य में एक वरिष्ठ नेता के पिता को घर में घुस कर निर्ममतापूर्वक मार दिया जाता है, सोचिए वहाँ आम आदमी का जीवन कितना सुरक्षित होगा। अगर यह जंगल राज नहीं है तो क्या है? 
 
 
उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी वीआईपी के प्रमुख हैं। वीआईपी ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ की सहयोगी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रूस यूक्रेन युद्ध में भारत तटस्थ नहीं, हम शांति के साथ हैं

क्या है नौकरशाही में लेटरल एंट्री, इसे लेकर क्‍यों छिड़ी है राजनीतिक बहस?

अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में नेकां से गठजोड़ पर कांग्रेस से पूछे 10 सवाल

Maharashtra : लाडकी बहिन योजना के तहत KYC के लिए बैंक में उमड़ी भीड़, 2 महिलाएं बेहोश

वापसी कर रहे अनिल अंबानी पर क्यों गिरी सेबी की गाज?

सभी देखें

नवीनतम

विदेश में बैठे गैंगस्टर की कॉल ने उड़ाई दिल्ली के कारोबारियों की नींद

कांग्रेस नेता भोला पांडेय का निधन, इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी पर विमान किया था हाईजैक

kolkata Doctor Case : अदालत ने दी मुख्य आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट की अनुमति

Karnataka : उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का दावा, राज्यपाल ने भाजपा के इशारे पर लौटाए 15 विधेयक

kolkata Doctor Case : प्रदर्शनकारी रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौटे, Supreme Court ने की थी अपील

अगला लेख