Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुलिस लाइन में कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

हमें फॉलो करें पुलिस लाइन में कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
गया , शनिवार, 19 जनवरी 2019 (22:55 IST)
गया। बिहार में गया जिले में पुलिस लाइन में शनिवार को हुए एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
 
गया नगर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजकुमार शाह ने कहा कि मृतक की पहचान कुंदन कुमार यादव (25) के तौर पर हुई है। कुंदन गया पुलिस लाइन के उपाधीक्षक मोहम्मद साबिर का सुरक्षा गार्ड था।
 
यादव 2015 में कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुआ था। वह नालंदा जिले के विजवल गांव का रहने वाला था। अभी यह नहीं पता चला है कि कुंदन को गोली कैसे लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
डीएसपी ने कहा कि मृतक कांस्टेबल की पत्नी मोतिहारी में तैनात हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने तैयार किया यह 'खास' प्लान