उत्तरप्रदेश में बदमाश ने सिपाही की गोली मारकर हत्या की

Webdunia
रविवार, 9 अप्रैल 2017 (13:16 IST)
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में रानीगंज थाने में तैनात सिपाही की बेखौफ बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। 
 
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सिपाही राजकुमार (52) साथी राजेन्द्र के साथ शनिवार शाम मोटरसाइकिल से बुधौरा गांव में इरशाद का डोजियर बनाने गए थे। दोनों सिपाही खाली हाथ थे। वहां इरशाद से कहासुनी हो गई। उसने राजकुमार को गोली मार दी। सिपाही राजेन्द्र ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई और थाने में घटना की जानकारी दी।
 
पुलिस के अनुसार इससे पहले भी इरशाद ने एक होमगार्ड के बेटे को गोली मारी थी और एस,टी,एफ़ पर मुठभेड़ के दौरान फायरिंग भी कर चुका था। उन्होंने बताया इरशाद लूट, जानलेवा हमले, गैंगेस्टर समेत नौ संगीन मामलों का आरोपी है और जमानत पर जेल से बाहर आया था। (वार्ता) 
 

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

भारत देगा मालदीव को 4850 करोड़ का कर्ज, मोदी ने कहा- भारत मालदीव संबंधों की जड़ें सागर जितनी गहरी

Land for Job Scam : लालू यादव को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार

रिटायरमेंट के बाद कोई सरकारी पद नहीं लूंगा, CJI गवई ने बताया आगे का प्लान

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

बिहार में कट जाएंगे 64 लाख मतदाताओं के नाम, SIR का पहला चरण पूरा

अगला लेख