धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में मुस्लिम परिवार ने स्वीकारा हिंदू धर्म

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (23:09 IST)
Ram Katha Programme : महाराष्ट्र के छात्रपति संभाजीनगर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के धार्मिक कार्यक्रम में एक मुस्लिम परिवार ने हिंदू धर्म अपना लिया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भगवत कराड ने 'राम कथा' के 3 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या नगरी मैदान में कराया था।
 
मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम पीठ के प्रमुख शास्त्री ने बुधवार को मंच से घोषणा कर कहा, कथा सुनने के बाद मुस्लिम धर्म का पालन करने वाले 10 लोग आज से सनातनी बन गए। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रहने वाले परिवार से उन्होंने पूछा, क्या किसी ने तुम पर दबाव बनाया है?
 
परिवार के मुखिया जमील निजाम शेख ने कहा कि वह बचपन से 'सनातन धर्म' का पालन कर रहे हैं और बजरंग दल के माध्यम से शास्त्री से संपर्क किया। उन्होंने कहा, मुझ पर किसी ने कोई दबाव नहीं बनाया। शेख ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से भगवान राम तथा कृष्ण को पूजता था और गणेश उत्सव भी मनाता था।
 
कराड ने कहा कि इस आयोजन से भारतीय जनता पार्टी का कोई संबंध नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में एक मुस्लिम परिवार हिंदू बन गया। उनसे पूछा भी गया कि क्या तुम पर कोई दबाव तो नहीं है। उन्होंने मना कर दिया। इसका भाजपा से कोई संपर्क नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More