हिन्दू लड़की से विवाह करने के लिए मुस्लिम युवक ने बदला धर्म

Webdunia
मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 (19:16 IST)
यमुनानगर। हिन्दू लड़की से विवाह करने के लिए धर्मांतरण करने वाले मुस्लिम युवक और उसकी पत्नी को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दखल के बाद पुलिस की सुरक्षा दी गई है। 
 
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पिछले सप्ताह कहा था कि राज्य सरकार ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। विवाह के लिए धर्म परिवर्तन को भाजपा नेता ‘लव जिहाद’ का नाम देते हैं।
ALSO READ: एस्ट्राजेनका का Corona टीका पूरी तरह सुरक्षित : सीरम
यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कमलदीप गोयल ने मंगलवार को बताया कि 21 वर्षीय युवक और 19 वर्षीय लड़की ने नौ नवंबर को हिंदू रीति रिवाज से शादी की। युवक ने धर्म के साथ अपना नाम भी बदल लिया था।
 
दंपति ने इसके बाद उच्च न्यायालय का रुख किया और अदालत को बताया लड़की के परिवार से उनकी जान और निजी स्वतंत्रता को खतरा है। उन्होंने यह भी दलील दी कि उनके विवाह का विरोध करना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले उनके अधिकारों का गंभीर हनन है।
 
उच्च न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस ने उन्हें यहां के सुरक्षा गृह भेज दिया, जहां वे कई दिनों से ठहरे हैं।
 
एसपी ने बताया कि पुलिस ने लड़की के परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें समझाने की कोशिश की कि अब वे दोनों कानूनी रूप से विवाहित हैं तथा दोनों को उनकी इच्छा अनुसार साथ रहने दिया जाना चाहिए।
ALSO READ: एस्ट्राजेनका का Corona टीका पूरी तरह सुरक्षित : सीरम
उन्होंने बताया कि इससे पहले 11 नवंबर को सुनवाई के दौरान जब लड़की के परिवार वालों ने उससे मिलने की इच्छा जताई थी तब उसने अपने परिवार वालों से मिलने से मना कर दिया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख