रहस्यमयी बीमारी का पता लगाने आंध्रप्रदेश जाएगा केंद्र का 3 सदस्यीय दल

Webdunia
सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (21:57 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार आंध्रप्रदेश के एलुरु में चिकित्सा विशेषज्ञों के 3 सदस्यीय दल को भेज रही है जहां एक रहस्यमयी बीमारी से 300 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: Farmers' Protest LIVE Updates : भारत बंद को लेकर UP में हाईअलर्ट, CM योगी बोले- विपक्ष कर रहा है किसानों को गुमराह
आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले से ताल्लुक रखने वाले उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से इस बारे में बातचीत की। एलुरु में बड़ी संख्या में बच्चों समेत अन्य लोगों को इस रहस्यमयी बीमारी का पता चलने के बाद अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।
 
उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से एक बयान में कहा गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूचित किया है कि एम्स के एसोसिएट प्रोफेसर (आपात चिकित्सा) डॉ. जमशेद नायर, एनआईवी पुणे में विषाणु विज्ञानी डॉ. अविनाश देवश्तावर और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र में उप निदेशक डॉ. संकेत कुलकर्णी को एलुरु भेजा जा रहा है।
ALSO READ: Bharat Bandh : किसान नेताओं ने की शांतिपूर्वक प्रदर्शन की अपील, राजनीतिक दलों से बोले- अपना झंडा घर छोड़कर आएं...
उपराष्ट्रपति को यह भी बताया गया कि एम्स के एक विष नियंत्रण दल ने रविवार को एलुरु के डॉक्टरों से इस मामले में बातचीत की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख