गुजरात के आणंद में अंतरिक्ष से गिरी रहस्यमयी गोलाकार वस्तुएं, लोगों में दहशत

Webdunia
शुक्रवार, 13 मई 2022 (12:58 IST)
आणंद। गुजरात के आणंद में अंतरिक्ष से अज्ञात गोलाकार वस्तुएं गिरने से हड़कंप मच गया। इन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
 
आनंद जिले के उमरेठ व भालेज थाना क्षेत्र में क्षेत्र के जितपुरा, दगजीपुर और खानकुवा गांवों में अंतरिक्ष से गोले जैसी भारी वस्तुएं गिरती देखी गई हैं। 
 
सबसे पहले भालेज में काले धातु की 'गोले' जैसी चीज आसमान से गिरी, फिर खंभोलाज और रामपुरा में भी ऐसी ही घटना हुई।  पुलिस के अनुसार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर गिरी वस्तु किसी उपग्रह से छोड़ा गया उपकरण प्रतीत हो रही है। दावा किया जा रहा है कि 'गोले' का वजन लगभग 5 किलो है।
 
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिलने से व्यवस्था ने राहत की सांस ली है। मामले की सूचना संबंधित विभाग और एजेंसियों को दे दी गई है। इससे आम नागरिकों में डर का माहौल पैदा हो गया है।

ALSO READ: आसमान से गिरी दहकती हुई वस्तुएं, महाराष्ट्र के चंद्रपुर में मिली लोहे के छल्ले और सिलेंडर जैसी वस्तुएं
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में 2 अप्रैल को आसमान से दहकती हुई कुछ अज्ञात वस्तुएं गिरती दिखाई दीं, जिसके बाद सिंदेवाही तहसील के दो गांवों में लोहे के छल्ले और सिलेंडर नुमा वस्तुएं पाई गई हैं।
 
चंद्रपुर के जिलाधिकारी अजय गुलहाने ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शनिवार को अपराह्न करीब 7.50 बजे सिंदेवाही तहसील के लाडबोरी गांव में खुले भूखंड में लोहे का एक छल्ला पड़ा देखा। लोहे का छल्ला पहले वहां नहीं था, इसलिए यह कहा जा सकता है कि यह शनिवार को आसमान से गिरा होगा। इस सिलेंडरनुमा वस्तु का व्यास एक से डेढ़ फुट था।
 
उस समय विशेषज्ञों ने अनुमान व्यक्त किया था कि ये या तो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने वाले उल्कापिंड हो सकते हैं या रॉकेट बूस्टर के टुकड़े हो सकते हैं, जो उपग्रह प्रक्षेपण के बाद गिर जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ का ट्रंप पर तंज, वो सोचते हैं सबके बॉस हैं हम

RBI का बैंकों को बड़ा निर्देश, बैंक खातों और लॉकर से संबंधित दावों का 15 दिन के अंदर निपटान नहीं करने पर देना होगा मुआवजा

क्या NDA ने तय किया उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार, इंडिया गठबंधन ने बनाया यह प्लान

अमेठी में महिला ने पति का गुप्तांग काटा, जानिए क्या है मामला?

पीएम मोदी ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर में क्या था कर्नाटक के युवाओं का योगदान?

सभी देखें

नवीनतम

EC को घेरने के लिए राहुल गांधी ने क्या बनाया प्लान? कांग्रेस ने उठाया यह बड़ा कदम

Turkiye Earthquake : तुर्किए में 6.1 तीव्रता का आया तेज भूकंप, दहशत में आए लोग

मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा पर ED का शिकंजा, 2 कंपनियों से 58 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप

Mohan Bhagwat : अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सामान्य आदमी के पहुंच से बाहर, Indore में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस, शकुन रानी के 2 बार के वोटिंग के दावे का मांगा सबूत

अगला लेख