ओडिशा : रहस्यमयी आवाज से घबराए 3 जिलों के लोग, मौसम विभाग ने कहा- किसी भूकंप की सूचना नहीं

Webdunia
बुधवार, 23 नवंबर 2022 (23:15 IST)
भुवनेश्वर। जाजपुर, भद्रक और क्योंझर जिलों के कुछ हिस्सों में बुधवार को अचानक सुनाई दी रहस्यमयी तेज आवाज से लोग डरकर सड़कों पर निकल आए। किसी तेज विस्फोट की तरह सुनायी दी इस आवाज के बारे में राज्य सरकार और पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार तीन जिलों में जिस आवाज को सुनकर लोग डर गए हैं, उसके बारे में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है।
 
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र, भुवनेश्वर का कहना है कि उसके पास ओडिशा में भूकंप आने की कोई सूचना नहीं है।
 
केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उमाशंकर दास ने कहा कि ओडिशा में भूकंप के बारे में कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार, बुधवार की सुबह सिर्फ महाराष्ट्र में एक भूकंप आया है। ओडिशा उस सूची में नहीं है।
 
तीन जिलों में तेज आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं दिखा। भद्रक निवासी अशोक दास ने बताया कि कोई भूकंप नहीं था और नाहीं इसके कोई संकेत थे। जाजपुर और क्योंझर जिले के आनंदपुर में भी लोगों के अनुभव ऐसे ही रहे।
 
राजस्व और आपदा प्रबंध विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों को संदेह है कि खदान वाले इलाके से यह आवाज आई होगी जहां विस्फोट के लिए भारी विस्फोटकों का उपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके कारण की अभी पुष्टि होनी बाकी है। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख