मणिपुर सीएम ने रद्द की IRB के नए जवानों को सड़क मार्ग से असम भेजने की योजना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 जनवरी 2024 (11:40 IST)
N. Biren Singh canceled the plan to send new IRB soldiers by road : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह (N. Biren Singh) ने कहा कि भारतीय आरक्षित वाहिनी (IRB) के नए जवानों को प्रशिक्षण के लिए सड़क मार्ग से असम भेजने की योजना रद्द कर दी गई है। सिंह ने शुक्रवार रात को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि 10वीं और 11वीं आईआरबी के नए जवानों को सड़क मार्ग से असम भेजने की योजना रद्द कर दी गई है। जल्द ही एक वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
 
परिवारों तथा रिश्तेदारों ने किया था विरोध : आईआरबी में भर्ती हुए नए जवानों के परिवारों तथा रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर विरोध किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। उन्होंने चिंता जताई थी कि कुकी बहुल क्षेत्रों से होने वाली इस यात्रा से अधिकारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है और उन्होंने मांग की कि प्रशिक्षण इंफाल ईस्ट जिले में ही दिया जाए।
 
शुक्रवार शाम को इन अधिकारियों के रिश्तेदार इंफाल ईस्ट जिले के पांगेई में मणिपुर पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप एकत्रित हुए और उन्होंने प्रशिक्षण के लिए सड़क मार्ग से असम ले जाने की योजना का विरोध किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ का ट्रंप पर तंज, वो सोचते हैं सबके बॉस हैं हम

RBI का बैंकों को बड़ा निर्देश, बैंक खातों और लॉकर से संबंधित दावों का 15 दिन के अंदर निपटान नहीं करने पर देना होगा मुआवजा

क्या NDA ने तय किया उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार, इंडिया गठबंधन ने बनाया यह प्लान

अमेठी में महिला ने पति का गुप्तांग काटा, जानिए क्या है मामला?

पीएम मोदी ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर में क्या था कर्नाटक के युवाओं का योगदान?

सभी देखें

नवीनतम

मेड ने 15 महीने की बच्ची के साथ की दरिंदगी, जमीन पर पटका, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

पुतिन और ट्रंप की मुलाकात: अब तक क्या पता चला है

LIVE: मुनीर ने दी भारत को न्यूक्लियर धमकी, कहा, हमें कुछ किया तो आधी दुनिया को ले डूबेंगे

2 घंटे तक हवा में चक्कर लगाते रही एयर इंडिया की फ्लाइट, कई सांसद बैठे थे, टला बड़ा हादसा

Weather Update: अनेक राज्यों में भारी वर्षा की संभावना, दिल्ली-NCR में उमस से लोग बेहाल, IMD का अलर्ट

अगला लेख