Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या

बाइक से आए थे हत्यारे

हमें फॉलो करें gurudwara nanakmatta

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 28 मार्च 2024 (12:52 IST)
Uttarakhand crime news : उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार हमलावरों ने गुरुद्वारा परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी।
 
उधम सिंह नगर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मंजू नाथ ने बताया कि गोली लगने से घायल बाबा तरसेम सिंह को खटीमा के एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 
बाबा तरसेम सिंह की मौत की खबर से उधम सिंह नगर जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हत्यारों की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की जांच STF को सौंप दी है।
 
क्या है नानकमत्ता साहिब की खासियत : नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा उधम सिंह नगर जिले में रुद्रपुर-टनकपुर मार्ग पर स्थित है। इसे सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की तपोस्थली भी कहा जाता है। यहां हर साल देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं।
 
बताया जाता है कि पीपल के जिस सूखे पेड़ को अपनी शक्ति से हरा भरा किया था, वह आज भी यहां मौजूद हैं। गुरुद्वारा साहिब में एक दूध वाला कुआं भी है जिसे गुरु नानक देव ने अपनी शक्ति से भरा था। यहां साल में 3 बार प्रकाश उत्सव का आयोजन भी किया जाता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्वालियर-मुरैना में लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर फंस गई कांग्रेस, खंडवा में भी बैकफुट पर पार्टी