अखिलेश यादव पर नंदी का वार, बोले- वो और उनके पिता अपने बयान से समाज को करते रहे हैं कलंकित

अवनीश कुमार
शनिवार, 22 जुलाई 2023 (21:12 IST)
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंदगोपाल नंदी विकास खंड- सरवनखेड़ा, ग्रामसभा दुबारी में वृक्षारोपण महाभियान-2023 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान नंदगोपाल नंदी ने वृक्षारोपण कर महाभियान-2023 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव और उनके पिता अपने बयान से देश और समाज को कलंकित करते रहे हैं।
 
अखिलेश व पूरे विपक्ष की एक जैसी मानसिकता : मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कहा कि अखिलेश यादव के साथ-साथ पूरा विपक्ष एक जैसी मानसिकता के साथ चलता है। देश को पीछे करने का काम कर रहा है। आज पूरा देश विकास की ओर बढ़ रहा है। 2023 तक अपना नाम विकासशील देशों में दर्ज करा चुका है। ऐसे में आज विपक्ष एकजुट होकर देश को पीछे करना चाह रहा है। 2024 में देश की जनता विकास की रफ्तार को देखते हुए प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी।
 
मणिपुर के सवाल पर बचते नजर आए मंत्री : मंत्री नंदगोपाल नंदी ने सीमा हैदर को लेकर कहा कि देश और प्रदेश में जो भी गैरकानूनी तरीके से गतिविधियां करता हुआ पाया जाएगा। उसके विरुद्ध सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं आखरी में मणिपुर में हुई घटना के सवाल पर नंदगोपाल नंदी बिना कुछ बोले ही चले गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: विश्व गुरु का माहौल पूरी तरह फेल हुआ, लोकसभा में बोलीं डिंपल यादव

भारत के शहरों को जलवायु क़हर से बचने के लिए कसनी होगी कमर

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कम्प्यूटर Jio PC

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

अगला लेख