गाड़ी चलाते समय आई नींद, गई साथी की जान...

Webdunia
गुरुवार, 23 जून 2016 (09:12 IST)
लंदन। भारतीय मूल के एक वैन ड्राइवर मलकित चौकरिया को गाड़ी चलाते समय झपकी लग गई और इस दौरान हुए हादसे में उसके साथी एरॉन रियान की जान चली गई। अदालत ने खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के आरोप में मलकित को जिम्मेदार ठहराया है और उसे दो साल और चार महीने की जेल की सजा सुनाई है।
 
जज माइकल कल्यूम ने चौकरिया पर चार साल एवं दो महीने के लिए वाहन चलाने पर प्रतिबंध भी लगाया और इतने लंबे समय तक ड्राइवर को काम पर लगाने के लिए उसकी नियोक्ता फर्म आलोचना की।
 
जज ने चौकरिया को बताया कि आपने जानबूझकर रेयान को नहीं मारा, आखिर वह आपका मित्र था लेकिन उसकी मृत्यु टल सकती थी। वाहन चलाते समय थकान जान ले लेती है। यह हम सभी जानते हैं। जितने समय तक आपसे वाहन चलाने की अपेक्षा की गई, वह इसके लिए जिम्मेदार है और जो कुछ हुआ उसकी नैतिक जिम्मेदारी आपके नियोक्ता पर थी। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

विदेश मंत्री जयशंकर की ब्रिटेन की यात्रा संपन्न, साझेदारी को नई गति मिलने की उम्मीद

X फिर हुआ डाउन, यूजर्स परेशान, एलन मस्क ने बताया बड़ा साइबर अटैक

सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

Jharkhand : छात्रावास में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया मणिपुर का बजट

अगला लेख