Hanuman Chalisa

बड़ा खुलासा, नरेन्द्र मोदी को मारना चाहता था इस्लामिक स्टेट से जुड़ा संदिग्ध

Webdunia
गुरुवार, 10 मई 2018 (13:38 IST)
अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने अदालत में चार्जशीट फाइल कर कहा है कि इस्लामिक स्टेट (IS) के काम करने वाला संदिग्ध उबैद मिर्जा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्नाइपर राइफल से हत्या करना चाहता था। 
 
अंकलेश्वर की अदालत में फाइल चार्जशीट में एटीएस ने कहा कि मिर्जा ने अपना इरादा एक मेसिजिंग ऐप पर जाहिर किया था। मिर्जा पेशे से वकील है और एटीएस ने मोबाइल फोन और पेन ड्राइव से उसके मैसेज हासिल कर लिए हैं। एटीएस ने मिर्जा के साथ लैब टेक्निशियन कासिम को भी 25 अक्‍टूबर 2017 को अंकलेश्‍वर से गिरफ्तार किया था। दोनों ही सूरत के रहने वाले हैं।
 
चार्जशीट के मुताबिक 10 सितंबर 2016 को मिर्जा ने संदेश भेजा था कि पिस्‍तौल खरीदना है और उसके बाद मैं उनसे संपर्क करने का प्रयास करूंगा। हालांकि यह खुलासा नहीं हो पाया कि 'उनसे' शब्द का इस्तेमाल किसके लिए गया। इसमें आगे कहा गया है कि उबैद मिर्जा को रात 11 बजकर 28 मिनट पर खुद को फेरारी बताने वाले एक व्‍यक्ति से संदेश मिला कि ठीक, मोदी को स्नाइपर राइफल से मारते हैं।
 
एटीएस के मुताबिक कासिम ने गिरफ्तारी से पहले अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। वह जमैका भागना चाहता था ताकि जिहादी मिशन में शामिल हो सके। कासिम ने इसके लिए वर्क परमिट हासिल कर लिया था। एटीएस के मुताबिक कई संदिग्ध गवाह बन गए, इसलिए गिरफ्तारी संभव हो पाई। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

नाम डोनाल्ड ट्रंप, सुनहरी जुल्फें और 700 किलो का वजन! बकरीद से पहले बांग्लादेश में चर्चा में आया भैंसा

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

रेंज बाउंड रहा बाजार, मेलोडी ने घोली पारले इंडस्ट्रीज में मिठास, कैसा रहेगा मई का आखिरी हफ्ता?

विराट कोहली के साइन वाला बैट Flaunt करते दिखे थलापती विजय, ‘TN 07 CM 2026’ नंबर प्लेट भी हुई ही Viral

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक से आया यात्री 20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

अगला लेख