Hanuman Chalisa

राष्ट्रगान के अपमान को लेकर जम्मू-कश्मीर के 3 छात्रों पर मामला

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2017 (12:39 IST)
हैदराबाद। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले 3 इंजीनियरिंग छात्रों पर यहां एक सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान बजने के दौरान कथित रूप से खड़े नहीं होकर असम्मान दिखाने के लिए मामला दर्ज किया गया है।
 
साइबराबाद पुलिस ने कहा कि घटना शनिवार को दोपहर हुई जब निजी कॉलेज में पढ़ने वाले 3 छात्र एक हिन्दी फिल्म देखने के लिए राजेंद्र नगर थाना अंतर्गत एक सिनेमा हॉल में गए और फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजने पर कथित तौर पर खड़े नहीं हुए।
 
पुलिस उपायुक्त पीवी पद्मजा ने बताया कि थिएटर के प्रबंधन ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है कि सिनेमा हॉल के भीतर राष्ट्रगान बजने के दौरान जब सारे लोग खड़े हुए तो 3 लोग खड़े नहीं हुए। पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रहने वाले तीनों छात्रों की उम्र 20-25 साल के आसपास है।
 
डीसीपी ने कहा कि शिकायत के बाद 1971 के राष्ट्रीय सम्मान का अनादर रोकने के कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख