Biodata Maker

विभाग बदले जाने से सिद्धू नाराज, क्या होगा उनका अगला कदम

Webdunia
शनिवार, 8 जून 2019 (07:57 IST)
चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट में हुए फेरबदल में नवजोत सिंह सिद्धू का विभाग बदले जाने के एक दिन बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया, जिसके चलते ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वह नया पदभार संभालेंगे या नहीं।
 
क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर शुक्रवार को मीडिया से दूर रहे। उनके एक सहयोगी ने सिद्धू के अगले कदम को लेकर लगाए जा रहे कयास के बीच मंत्री के बारे में कुछ भी खुलासा करने से इनकार कर दिया।
 
दरअसल, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से तकरार के बीच गुरुवार को पंजाब कैबिनेट फेरबदल में सिद्धू से स्थानीय शासन, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग वापस ले लिया गया। उन्हें ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग सौंपा गया। 
 
कैबिनेट की एक बैठक से सिद्धू के दूर रहने के कुछ घंटों बाद यह फेरबदल किया गया, जिसमें ज्यादातर मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए। हालांकि, सिद्धू ने बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक आवास पर मीडिया से बात करने का विकल्प चुना। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के लिए उनके विभाग को सार्वजनिक रूप से निशाना बनाया गया।
 
इस बीच, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सिद्धू का विभाग बदले जाने पर एक ट्वीट में तंज किया, '...और अब सिद्धू को ऊर्जा (विभाग) दिया गया है ताकि सिद्धू बेहतर प्रदर्शन कर सकें और ग्रामीण इलाकों में भी यही नतीजे हासिल कर सकें।'
 
वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी विधायक अमन अरोड़ा ने ऊर्जा मंत्री बनने पर सिद्धू को बधाई दी और पिछली शिअद-भाजपा सरकार के दौरान निजी ताप विद्युत संयंत्रों के साथ किए गए बिजली खरीद के तीन समझौतों की समीक्षा करने का अनुरोध किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

देहरादून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक

VIT मेंं क्यों भड़का छात्रों का विद्रोह?, अब सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

पंजाब में AAP नेता दलजीत राजू के घर फायरिंग

दिल्ली के प्रदूषण से CJI सूर्यकांत की बिगड़ी तबीयत, कई इलाकों में AQI 400 पार

अगला लेख