Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नवजोत सिंह सिद्धू ने तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत का श्रेय राहुल गांधी को दिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें नवजोत सिंह सिद्धू ने तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत का श्रेय राहुल गांधी को दिया
, गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (14:13 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने हिन्दी पट्टी के 3 राज्यों में कांग्रेस की जीत का श्रेय पार्टी प्रमुख राहुल गांधी को देते हुए कहा कि इस फतह से देश की 'सूरत और किस्मत' बदल जाएगी।
 
 
सिद्धू मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को उनके आवास पर देखने के लिए गए थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि किसान अब अपने अधिकारों के बारे में बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 3 राज्यों में कांग्रेस की जीत देश की सूरत और किस्मत बदल देगी।
 
सिद्धू ने कहा कि इस जीत ने किसानों के लिए समृद्धि, युवाओं के लिए रोजगार और गरीबों के लिए बेहतर दिनों के दरवाजे खोल दिए हैं। मंत्री ने कहा कि चुनाव 'सच की लड़ाई' थे जिसने 2019 में देश में राजनीतिक मोर्चे पर बदलाव की बुनियाद रखी है।
 
सिद्धू ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार को अपने 'घमंड' की कीमत चुकानी पड़ी है और 'तनाशाही' रवैया लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। करतारपुर गलियारे के मामले को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए और किसी को इसका श्रेय नहीं लेना चाहिए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश और राजस्थान में सही साबित हुआ सट्टा बाजार, छ्त्तीसगढ़ में फेल