पनडुब्बी से टकराया मछली पकड़ने वाला जहाज, नौसेना ने बचाई 11 की जान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 (14:46 IST)
नई दिल्ली। गोवा तट से लगभग 70 समुद्री मील दूर 13 सदस्यीय चालक दल वाले मछली पकड़ने के एक जहाज के भारतीय नौसेना की पनडुब्बी से टकराने के बाद चालक दल के 2 लापता सदस्यों की तलाश जारी है। जहाज में चालक दल के 13 सदस्य थे और इनमें से 11 को तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान बचा लिया गया। नौसेना ने बचाव अभियान के लिए 6 जहाज और निगरानी विमान तैनात किए हैं।
 
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि 13 चालक दल के सदस्यों वाला मछली पकड़ने का भारतीय जहाज ‘मार्थोमा’ 21 नवंबर को गोवा से लगभग 70 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में भारतीय नौसेना की एक पनडुब्बी से टकरा गया। घटना के तुरंत बाद भारतीय नौसेना ने छह जहाजों एवं विमान की मदद से व्यापक तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया और अब तक चालक दल के 11 सदस्यों को बचा लिया गया है।
 
मछली पकड़ने के जहाज के चालक दल के शेष दो सदस्यों की तलाश एवं बचाव के लिए प्रयास प्रयास जारी हैं और इसका समन्वय मुंबई स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) के साथ किया जा रहा है। नौसेना ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
 
प्रवक्ता ने कहा कि बचाव प्रयासों को बढ़ाने के लिए तटरक्षक बल सहित अतिरिक्त संसाधनों को घटनास्थल की ओर भेज दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

स्वच्छता सर्वेक्षण : इंदौर लगातार 8वीं बार नंबर 1

महाराष्ट्र में जनसुरक्षा विधेयक बिना विरोध के पारित, कांग्रेस ने विधायक दल के नेता से मांगी सफाई

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने CRPF जवान की मौत पर दुख जताया

7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

कांग्रेस ने की मांग, मनरेगा में NMMS अव्यावहारिक इसे वापस लिया जाए

अगला लेख