हेमंत सोरेन के शपथग्रहण से पहले झारखंड में नक्सली हमला

Webdunia
रविवार, 29 दिसंबर 2019 (13:12 IST)
खूंटी। झारखंड में झामुमो नेता हेमंत सोरेन की अगुवाई में बनने जा रही नई सरकार को चुनौती देते हुए प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के उग्रवादियों ने अड़की थाना क्षेत्र के सेल्दा में शनिवार देर रात विस्फोटकों के जरिए सामुदायिक भवन को उड़ा दिया। यह हमला हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले किया गया।
 
इस घटना के बाद एसडीपीओ आशीष कुमार महली के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके का जायजा लिया और उग्रवादियों की तलाश शुरू की। घटना के संबंध में महली ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक घटना में माओवादियों का हाथ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
 
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को रविवार सुबह मिली, हालांकि देर रात ग्रामीणों ने तेज आवाज सुनी थी, लेकिन दहशत के चलते वे अपने घरों से बाहर नहीं निकले।
 
माओवादियों ने कुछ पोस्टर भी लगाए, जिनमें सरकारी भवनों में पुलिस कैंप नहीं लगाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान इस नवनिर्मित भवन में पुलिस कैम्प बनाया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख