नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान, घुसकर 20 मारे!

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2017 (18:27 IST)
रायपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ शुक्रवार से शुरू अब तक के सबसे बड़े अभियान 'प्रहार' में घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मिलिट्री दलम के मुख्यालय पर धावा बोल दिया है। पुलिस को इस अभियान मे 20 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। 
 
राज्य के पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) डीएम अवस्थी ने शनिवार को बताया कि सुकमा के नक्सल इलाके तोडामरका के घने जंगलों में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, जिला पुलिस, एसटीएफ एवं कोबरा बटालियन के 1500 से भी अधिक जवानों ने कल से शुरू प्रहार अभियान में पहली बार अंदर घुसकर ऑपरेशन शुरू किया है। इस ऑपरेशन में वायुसेना का भी सपोर्ट मिल रहा है।
 
उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के अति सुरक्षित इस इलाके में स्थित मिलिट्री दलम के मुख्यालय पर धावा बोल दिया, उस समय वहां पर 150 से 200 सशस्त्र नक्सली मौजूद थे। दोनों तरफ से जोरदार मुकाबला हो रहा है। नक्सलियों की गोलीबारी में सीआरपीएफ के पांच जवान घायल हो गए, ऑपरेशन के इलाके में ही वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने लैंड ‍किया और घायल जवानों को रायपुर लाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। (वार्ता)  

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

10 वर्षों में 179 नौकाएं जब्त, भारत में कर रही थीं घुसपैठ, 1683 लोग गिरफ्तार

भारत के 15 से ज्यादा राज्यों में चलेगी लू, केरल में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट भी

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 6.60 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी

विवादित बयान मामले में राहुल गांधी को झटका, संभल की अदालत ने थमाया नोटिस

अगला लेख