मुठभेड़ में 18 लाख के इनामी दो नक्सली मार गिराए

Webdunia
शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (17:12 IST)
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के मध्य हुई मुठभेड़ में दो हार्डकोर वर्दीधारी नक्सली मारे गए, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से पुलिस ने बंदूक समेत दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की हैं।
 
सुकमा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि चिंतागुफा थाने से एसटीएफ एवं डीएफ का संयुक्त पुलिसबल गश्त के लिए रवाना हुआ था। ग्राम कन्हाईगुड़ा के निकट जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ के बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए।
 
मौके से दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक की प्लाटून कमांडर सीता सोढ़ी इनाम 10 लाख एवं सोढ़ी लखमा बटालियन मेंबर चिंतागुफा इनाम 8 लाख रुपए के रूप में शिनाख्त की गई है। घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान एक पिस्टल, 12 बोर भरमार बंदूक एवं भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गई हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह को बताया आधुनिक भारत का लौह पुरुष

NCERT की किताबों में मुगलों का एकतरफा महिमामंडन खत्म,सिख और मराठा राजाओं पर विशेष अध्याय शामिल

SAD नेता बिक्रम मजीठिया को नहीं मिली राहत, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अगला लेख