छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने ट्रेन के इंजन और डिब्बे को पटरी से उतारा, पुलिस दल मौके पर रवाना

Webdunia
शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (00:49 IST)
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक यात्री ट्रेन के इंजन और डिब्बे को पटरी से उतार दिया है। इस घटना के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बताया कि जिले के भांसी और बचेली रेलवे स्टेशन के मध्य नक्सलियों ने यात्री ट्रेन के इंजन और एक बोगी को गिरा दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि इस घटना में कितने यात्रियों को चोट पहुंची है।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले की जांच शुरू
पल्लव ने बताया कि विशाखापट्टनम से किरंदुल के बीच चलने वाली यह यात्री ट्रेन जब रात करीब 10 बजे भांसी और बचेली रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची तब पटरी से उतर गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने रेल की पटरी को नुकसान पहुंचाया है इसलिए यह हादसा हुआ है।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में गांवों तक पहुंचा 'लापरवाही' का Corona, रायपुर और दुर्ग में हालात खराब
उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि रेलगाड़ी में 40 यात्री सवार थे। इनमें से कितने यात्रियों को चोट पहुंची है, अभी तक जानकारी नहीं मिली है। पल्लव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि इस दौरान नक्सलियों ने यात्रियों को 26 अप्रैल को भारत बंद करने का पर्चा भी थमाया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सली यात्री रेलगाड़ियों को निशाना नहीं बनाते हैं। यह पहली बार है कि किसी यात्री ट्रेन को नुकसान पहुंचाया गया है। यह उनकी हताशा को दर्शाता है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख