Publish Date: Sat, 03 Aug 2019 (11:53 IST)
Updated Date: Sat, 03 Aug 2019 (12:41 IST)
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना क्षेत्र के शेरपार सीतागोटा के जंगल में आज सुबह पुलिस ने एक मुठभेड में 7 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक एके-47, 303 राइफल, 12 बोर की बंदूक, सिंगल शाट राइफल सहित और अन्य गोला बारूद बरामद किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल ने बताया कि बागनदी क्षेत्र में महाराष्ट्र की सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा के जंगलों के बीच पहाड़ियों में माओवादियों की सूचना पर जिला बल, डीआरजी और सीएएफ का दल सुबह रवाना किया गया, जहां माआवोदियों के साथ हुई मुठभेड़ में 4 महिला और 3 पुरुष नक्सलियों को मार गिराया गया।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक एके-47, 303 राइफल, 12 बोर की बंदूक, सिंगल शाट राइफल सहित और अन्य गोला बारूद बरामद किया गया है। बघेल ने बताया कि पुलिस की नक्सलियों से अभी मुठभेड़ जारी है। पुलिस ने मौके से नक्सलियों के 7 शव बरामद कर लिए हैं।