CM सैनी का कांग्रेस पर निशाना, सत्ता में रहते हुए किसानों के लिए क्या किया?

कहा कि कांग्रेस इन दिनों ईमानदारी का मुखौटा पहने हुए है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 (12:20 IST)
Nayab Singh Saini targets Congress: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने इस साल हुई सामान्य से कम बारिश के कारण किसानों को मुआवजा देने के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए चंडीगढ़ में आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) जब सत्ता में थी तब वह केवल 'मामूली रकम' देती थी।
 
राज्य में विधानसभा चुनावों की संभावित घोषणा से पहले सैनी ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में सैनी ने कांग्रेस के 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान पर निशाना साधा और उस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें हरियाणा में चुनाव की तारीखों की घोषणा शाम तक किए जाने की जानकारी है, सैनी ने मजाकिया लहजे में कहा कि ऐसा किसने कहा? चुनाव तय समय पर होंगे।

ALSO READ: Doctor rape and murder case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में 19 लोग गिरफ्तार
 
525 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी : मुख्यमंत्री ने सामान्य से कम बारिश के कारण प्रभावित किसानों को 2,000 रुपए प्रति एकड़ बोनस के रूप में मुआवजा देने के कैबिनेट के हालिया फैसले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसके तहत हमने शुक्रवार को 525 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी कर दी है। सैनी ने कहा कि निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले सभी किसानों को उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी।
 
कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहाती है : सैनी ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले 10 वर्षों में किसानों के हितों के लिए कई कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाती है। उन्हें बताना चाहिए कि 2005-2014 के बीच 10 वर्षों में उन्होंने किसानों से कितनी फसल खरीदी?

ALSO READ: Doctor rape and murder case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में 19 लोग गिरफ्तार
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने शासन के दौरान फसल नुकसान की भरपाई के लिए 2 रुपए, 5 रुपए की मामूली राशि के चेक सौंपती थी। भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में किसानों को फसल नुकसान की भरपाई के तौर पर 13,276 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया है।
 
'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान 'झूठ की यात्रा' : मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान उचित मूल्य नहीं मिलने पर किसान अपनी फसलों को सड़कों पर डालकर चले जाते थे। सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के बैंक खातों में 72 घंटे के भीतर भुगतान किया जाता है। उन्होंने 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान को 'झूठ की यात्रा' करार देते हुए कहा कि जो लोग हमसे हिसाब मांग रहे हैं, मैं उन्हें आईना दिखाना चाहता हूं और बताना चाहता हूं कि हम किस तरह किसानों के हित में फैसले ले रहे हैं और उन्हें सशक्त बना रहे हैं।
 
सैनी ने कहा कि कांग्रेस इन दिनों ईमानदारी का मुखौटा पहने हुए है, लेकिन हर कोई जानता है कि कैसे किसानों की जमीन 'सीएलयू (भूमि इस्तेमाल में बदलाव) के नाम पर उनसे छीन ली गई' और बिल्डरों को सौंप दिया गया। कांग्रेस 15 जुलाई को अपने 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान की शुरुआत के बाद से भाजपा पर हमलावर है और किसानों के साथ-साथ बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर सत्तारूढ़ पार्टी को निशाना बना रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत

महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने की स्थिति में क्या शिंदे का पत्ता साफ हो जाएगा?

iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही सस्ते हुए iPhone 15 , जानिए नया आईफोन कितना अपग्रेड, कितनी है कीमत

Manipur: छात्रों के आंदोलन के बीच पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवा निलंबित, हथियारों के अवशेष मिले

Delhi : AAP सरकार को गिराने की साजिश, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की तैयारी, आतिशी ने BJP पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

साइबर फ्रॉड से रहें सावधान! कहीं digital arrest के न हों जाएं शिकार

अखिलेश ने साधा UP सरकार पर निशाना, कहा- भाजपा राज में मुठभेड़ का एक पैटर्न सेट

इल्हान उमर से राहुल गांधी की मुलाकात पर क्यों मचा बवाल?

कई बार काटे चक्‍कर, सर्विस नहीं मिली तो गुस्‍साए कस्‍टमर ने OLA के शोरूम में लगा दी आग, खाक हुआ सब कुछ

SESEMICON 2024 Conference में बोले मोदी, हम भारत को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में महाशक्ति बनाने के लिए करेंगे हरसंभव प्रयास

अगला लेख