बिहार उपचुनाव में चारों सीटों पर NDA की जीत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 23 नवंबर 2024 (15:18 IST)
Bihar bypoll election : बिहार में 4 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में सत्तारुढ़ राजग ने सभी चारों सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। इनमें से 2 सीटें भाजपा तथा 1, 1 सीटों पर हम पार्टी और जदयू ने जीत दर्ज की। 
 
निर्वाचन आयोग के अनुसार इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी, बेलागंज से जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) की मनोरमा देवी, रामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह और तरारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की।
 
इमामगंज में दीपा ने 53,435 वोट हासिल किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के प्रत्याशी रोशन कुमार को 47,490 वोट प्राप्त हुए। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान को 37,103 मत मिले।
 
बेलागंज सीट पर, जद (यू) की उम्मीदवार मनोरमा देवी अंतिम चरण की मतगणना के बाद 73,334 वोट पाकर जीत हासिल करने में सफल रहीं। इस सीट पर विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद के उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह को 51,943 और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद को 17,285 वोट मिले।
 
रामगढ़ में भाजपा के अशोक कुमार सिंह ने 62,257 मत हासिल कर जीत दर्ज कराई। दूसरे स्थान पर रहे बसपा के सतीश कुमार यादव ने 60,895 मत और तीसरे स्थान पर रहे जन सुराज पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह ने 6,513 मत प्राप्त किए।
 
तरारी में अंतिम दौर की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत 78,755 मत हासिल कर प्रथम स्थान पर रहे। विपक्षी महागठबंधन में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के उम्मीदवार राजू यादव 68,143 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर और जन सुराज पार्टी की किरण सिंह 5,622 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कोच्चि से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

ईरान-इजराइल में 5वें दिन भी घमासान, तेहरान में मौजूद 10 हजार भारतीयों के लिए एडवाइजरी

प्रेमी के सामने 10 लोगों ने किया समुद्र तट पर 20 साल की युवती से गैंगरेप

भारत को अरब नहीं बनने देंगे, IAS अफसर नियाज खान का विवादित ट्वीट, अरब को भारत के मुसलमानों से लेना देना नहीं

Weather Update : मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून, जानिए क्या है देश में बारिश का हाल?

अगला लेख