नेपाल ने की भारत से रास्ता देने की मांग, भारतीय गांवों की भी जनगणना का अंदेशा

एन. पांडेय
गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (12:01 IST)
पिथौरागढ़। हिमालयीय राज्य नेपाल में इन दिनों 12वीं जनगणना का कार्य चल रहा है। इस कारण नेपाल भारतीय सीमा पर बसे गांव छांगरु और तिंकर में जनगणना करवाने के लिए नेपाल सरकार ने भारतीय राज्य उत्तराखंड के जिला प्रशासन को पत्र भेजकर नेपाल के उच्च हिमालयी गांव छांगरु और तिंकर में जनगणना करवाने के लिए रास्ता देने की मांग की है। छांगरु और तिंकर गांव पहुंचने के लिए भारतीय क्षेत्र होते हुए ही जाना पड़ता है। यहां के ग्रामीण उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के रास्ते माइग्रेशन पर जाते हैं।
 
पत्र मिलने पर पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने इस पत्र को उच्च स्तर पर भेज दिया है। कालापानी विवाद के बाद नेपाल कालापानी, गुंजी, कुटी, नाभी को व्यास गांव पालिका का हिस्सा बता रहा है। उसने ऐसा दावा कर पिछले दिनों भारत के उच्च हिमालयीन क्षेत्रों में स्थित गांव कुटी, कालापानी को अपना हिस्सा बताते हुए इस भू-भाग को बाकायदा नेपाली संसद के जरिए अपने नक्शे में शामिल कर दिया था।
 
ऐसे में भारतीय प्रशासन को आशंका है कि छांगरु और तिंकर के बहाने नेपाल भारतीय गांवों में भी जनगणना करवा सकता है। इसी के चलते जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में उच्च स्तर से मार्गदर्शन चाहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख