Hanuman Chalisa

नेताजी की भतीजी चित्रा घोष का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पीएम ने जताया शोक

Webdunia
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (14:54 IST)
कोलकाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी और जानी-मानी शिक्षाविद चित्रा घोष का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थीं। घोष के परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी। घोष के भतीजे और भाजपा नेता चंद्र कुमार बोस ने कहा कि नेताजी के भाई शरत चंद्र बोस की छोटी बेटी का गुरुवार सुबह 10.30 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीन पर हर्षवर्धन का बड़ा बयान, जल्द ही सच्चाई होगी पूरी आबादी का टीकाकरण
बोस ने ट्विटर पर लिखा कि घोष ने अपना जीवन लोगों को पढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने में समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर घोष के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर चित्रा घोष ने शैक्षणिक और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनसे मुलाकात के वो क्षण याद आ गए जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों और अन्य कई मुद्दों पर हमने चर्चा की थी। उनके निधन से दुखी हूं। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
 
वे कोलकाता में लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की पूर्व प्रमुख रह चुकी थीं। घोष का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर को किया गया। (भाषा) (फोटो सौजन्य : ट्विटर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला जेम्सबॉन्ड अन्ना चैपमैन फिर काम पर लौटीं, जानिए कौन है यह करिश्माई रूसी जासूस

America में भारतीय ट्रक ड्राइवर ने कई कारों को रौंदा, 3 लोगों की गई जान

डोनाल्ड ट्रंप इफेक्ट, क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं जाएंगे आसियान?

दीपावली पर बोरे भर सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा किसान, गिफ्ट देख डबल हुई खुशी

चित्रकूट में लगा गधा मेला, 1.05 लाख में बिका 'सनी देओल', कितने में बिका 'सलमान'

सभी देखें

नवीनतम

चीन अपनी नई पंचवर्षीय योजना से क्या हासिल करना चाहता है?

LIVE: कुरनूल में यात्रियों से भरी बस में आग, 42 लोग थे सवार

तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों पर पुतिन ने कहा- किसी भी दबाव में झुकेंगे नहीं

रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध का भारत पर क्या होगा असर

मध्य प्रदेश में शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषकों को जारी रहेगा फसल ऋण

अगला लेख