मुंबई में बढ़े नए Corona केस, 285 लोग हुए संक्रमित, 4 लोगों ने गंवाई जान

Webdunia
शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (21:04 IST)
मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 285 नए मामले सामने आए और 4 मरीजों की मौत हो गई। शहर में अब तक 7 लाख 38 हजार 807 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 15 हजार 979 की जान चली गई। 
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में नए मामलों में थोड़ा इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को 279 नये मामले सामने आए थे तथा 7 मरीजों की मौत हो गई थी। 
 
महानगर में लगातार 5वें दिन नए मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा 300 के नीचे रहा। यहां इस महीने प्रति दिन इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 5  के नीचे चली गई है। 
अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम से महानगर में 37 हजार 52 नमूनों की जांच की गई और अब तक यहां 85 लाख 80 हजार 84 जांच हो चुकी है। शुक्रवार को 261 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही यहां अब तक 7,17,452 कोविड-19 रोगी ठीक हो चुके हैं।
 
शहर में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97 फीसद है, जबकि फिलहाल 2,946 मरीज उपचाररत हैं। संक्रमण दर के दोगुना होने का औसत समय अब बढ़कर 1853 दिन हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में बस और कार की टक्कर, महाराष्ट्र के 3 टूरिस्टों समेत 4 की सड़क हादसे में मौत, 2 की हालत गंभीर

भारत का चीन के खिलाफ कड़ा एक्‍शन, 4 उत्पादों पर लगाया डंपिंगरोधी शुल्क

Rana Sanga Controversy: औरंगजेब विवाद के बीच राणा सांगा पर छिड़ा युद्ध, SP सांसद ने बताया गद्दार

तालिबान के खूंखार आतंकियों को लेकर अमेरिका का बड़ा फैसला

उत्तराखंड सरकार के 3 साल हुए पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

अगला लेख