UP में आज नए विधायक लेंगे शपथ, 2 दिन चलेगा शपथ ग्रहण समारोह

Webdunia
सोमवार, 28 मार्च 2022 (09:33 IST)
उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन की पूर्ण बहुमत सरकार बन चुकी है। योगी आदित्यनाथ ने दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। अब आज प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए विधायक शपथ लेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विधायक के तौर पर शपथ लेंगे।

खबरों के अनुसार, प्रदेश में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण आज और कल यानी 28 और 29 मार्च दोनों दिन होगा। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे से विधानसभा में शुरू होगा। प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

विधायकों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए 4 वरिष्ठ विधायकों को नियुक्त किया गया है। इसमें वरिष्ठ विधायक सुरेश खन्ना, जय प्रताप सिंह, रामपाल वर्मा और माता प्रसाद पांडेय का नाम है।

गौरतलब है कि प्रदेश की 403 सीटों में भाजपा को 255 सीटें मिली हैं। उसकी सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को 12 सीटें और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) को 6 सीटों पर जीत मिली है। राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी को गठबंधन के सहयोगी दलों समेत 125 सीटों पर जीत मिली, जिसमें 8 सीटें सहयोगी राष्‍ट्रीय लोकदल तथा 6 सीटें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पास हैं।

प्रदेश की 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष का निर्वाचन 29 मार्च को होगा। इसमें नवगठित विधानसभा का कोई भी सदस्य 28 मार्च दोपहर 2 बजे से पहले नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख