अपनी ही नवजात बच्‍ची को 12 हजार में बेचा

Webdunia
शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (00:02 IST)
केन्द्रपाड़ा। असम के केन्द्रपाड़ा जिले में एक महिला द्वारा अपनी नवजात बच्ची महज 12 हजार रुपए में बेचने का मामला सामने आया है। हालांकि जिला प्रशासन को इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं है। 
         
जिले के रिघागदा गांव निवासी निरंकार मोहरना की पत्नी गीतांजलि मोहरना ने कल रात जिला मुख्यालय के निकट एक निजी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। पहले से दो बच्चियों की मां गीतांजलि ने पति की सहमति से अपनी नवजात बच्ची को एक स्थानीय व्यक्ति के हाथों महज 12 हजार रुपए में बेच दिया। 
              
स्थानीय आशा कार्यकर्ता अन्नपूर्णा मोहरना ने आरोपी महिला को बताया कि बच्चों को बेचना अपराध है लेकिन उसने इस बात को नजरंदाज कर दिया। दरअसल आरोपी महिला की दोनों लड़कियां विकलांग हैं और उसका पति दिहाड़ी पर काम करता है। इन सब बातों के चलते यह दंपति तीसरे बच्चे को पालने की स्थिति में नहीं है। 
             
आशा कार्यकर्ता ने बताया कि बच्ची खरीदने के आरोपी व्यक्ति ने 12 हजार रुपए खर्च किए जिनमें 7500 रुपए अस्पताल खर्च, एक हजार रुपए दवाइयों पर, गीतांजलि के लिए दो हजार रुपए के फल और अन्य खाद्य पदार्थ और तीन सौ रुपए उसे दिए। 
           
जिला अधिकारी से इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं है। उनके पास मामला आने के बाद वह इसकी जांच कराएंगे। (वार्ता)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने की मांग, मनरेगा में NMMS अव्यावहारिक इसे वापस लिया जाए

छांगुर बाबा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर मारी रेड

उत्तराखंड में 'हरेला' पर रोपे गए रिकॉर्ड 8 लाख से अधिक पौधे, धामी ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग, अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त

अगला लेख