इतिहासकार निनाद बेदेकर का निधन

Webdunia
रविवार, 10 मई 2015 (23:22 IST)
पुणे। मराठा साम्राज्य के जाने-माने इतिहासकार निनाद बेडेकर की लंबी बीमारी के बाद आज शहर के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। वह 65 साल के थे।
 
बेदेकर ने मराठा शासक शिवाजी के शासन पर शोध किया था। वह मराठा इतिहास के विषय पर अपने वैज्ञानिक और विद्वतापूर्ण नजरिए के लिए जाने-जाते थे क्योंकि उन्होंने अरबी और उस अवधि के दौरान प्रचलित ‘मोदी’ लिपि का अध्ययन किया था ताकि अभिलेखागार से प्रामाणिक दस्तावेज हासिल कर उसका विश्लेषण कर सकें।
 
उन्होंने महाराष्ट्र में एक सौ किलों को जाकर देखा था ताकि वैज्ञानिक और स्थलाकृति की दृष्टि से अपने लेखन का समर्थन कर सकें। इसको लेकर उन्होंने इतिहासकारों की तारीफ बटोरी थी।
 
जाने-माने इतिहास लेखक और ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित बाबासाहेब पुरंदरे ने बेदेकर के काम के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका ऐतिहासिक शोध के प्रति नजरिया और इसे प्रमाणित करने के लिए किलों की यात्रा करना ‘असाधारण’ था। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात उपचुनाव में भाजपा को लग सकता है झटका, बंगाल में टीएमसी को बढ़त

UP : खाकी वर्दी के साथ खोटा काम, मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक

मुख्‍यमंत्री धामी से मिले पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी

सिरमौर में शिक्षक ने ही किया 24 छात्राओं का यौन शोषण, आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

इंदौर में इंडिगो के विमान में निकली तकनीकी खराबी, 1 घंटे की देरी से गंतव्य के लिए हुआ रवाना