Kerala : चमगादड के नमूनों में हुई 'निपाह' के एंटीबॉडी की पुष्टि, 2 लोगों की हो गई थी मौत

Webdunia
गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 (23:50 IST)
Nipah virus antibodies Case : भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने उत्तर कोझीकोड जिले में मरुथोंकारा से एकत्रित किए गए चमगादड़ के नमूनों में निपाह वायरस की एंटीबॉडी की मौजूदगी की पुष्टि की है। उत्तरी कोझीकोड में इस संक्रमण से पिछले महीने 2 लोगों की मौत हो गई थी।
 
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गुरुवार को कहा कि आईसीएमआर ने ईमेल के जरिए राज्य सरकार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, हमें इस संबंध में आईसीएमआर से एक ईमेल मिला है। उन्होंने हमें बताया कि एकत्रित किए गए चमगादड़ के नमूनों में एंटीबॉडी मौजूद थी।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने इस पर्वतीय जिले में कुछ सरकारी अस्पतालों का दौरा करने के बाद यह बयान दिया। आईसीएमआर के एक दल ने कोझीकोड में निपाह से प्रभावित इलाकों का हाल में दौरा किया था और जांच के लिए चमगादड़ के नमूने एकत्रित किए थे।
 
जिले में पिछले महीने कुल छह लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिनमें से दो की मौत हो गई थी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख