निर्भया बलात्कार कांड के दोषी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2016 (10:08 IST)
नई दिल्ली। निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले के एक दोषी विनय शर्मा ने बुधवार को तिहाड़ जेल में आत्महत्या का प्रयास किया। उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
वह तिहाड़ में जेल नंबर आठ में बंद था। उसने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे पहले इस मामले के मुख्य आरोपी राम सिंह ने भी मार्च 2013 में तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली थी।
 
विनय शर्मा ने अन्य तीन दोषियों मुकेश, पवन और अक्षय कुमार सिंह के साथ दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रूख किया था। उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के मौत की सजा के फैसले को बरकरार रखते हुए इस मामले को विरल से विरलतम की श्रेणी में रखा था।
 
गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2012 को छह लोगों ने मुनिरका से बस पर अपने साथी के साथ निजी बस में सवार हुई पैरामेडिकल की 23 वर्षीय छात्रा का चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया था और उसे गंभीर हालत में बस से फेंक दिया था। इस घटना के बाद देशभर में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन हुए थे।  (वार्ता)

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख