Hanuman Chalisa

बिहार की राजनीति में नीतीश नंबर वन, इस राजनीतिक दांव से सब पस्त

Webdunia
गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (15:19 IST)
नई दिल्ली। जदयू नेता नीतीश कुमार ने जिस तरह से भाजपा से हाथ मिलाते एक बार फिर बिहार में अपनी सरकार बना ली, उसने उनके दोस्तों और दुश्मनों समेत सभी को चकित कर दिया है। इस तरह बिहार की राजनीति में एक बार फिर दोस्तो और दुश्मनों के चेहरे बदल गए हैं। नीतीश छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं।
 
बिहार की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले 66 वर्षीय नीतीश कुमार ने राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य के मुख्यमंत्री पद से बुधवार शाम को इस्तीफा दे दिया था तथा सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा का समर्थन स्वीकार कर लिया था। नीतीश के इस कदम का 2019 के लोकसभा चुनाव पर गहरा असर पड़ सकता है। भाजपा को रोकने के लिए विपक्ष के बीच हुई एकजुटता को इससे धक्का लगा है।
 
सन् 2014 के लोकसभा चुनाव में मात खाने के बाद कुमार ने ‘महागठबंधन’ का नेतृत्व करते हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस भी शामिल थी। पहली बार 24 नवंबर 2005 को राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले नीतीश ने 20 नवंबर 2015 को पांचवीं बार इस पद की शपथ ली थी। लेकिन राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिजन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगने से यह गठबंधन मात्र दो साल ही चल पाया।
 
शांत, शालीन और कर्मठ स्वभाव के माने जाने वाले नीतीश कुमार अपनी पसंद और नापसंद को मजबूती से रखने के लिए पहचाने जाते हैं। लालू प्रसाद अकसर कहा करते हैं कि नीतीश के दांत मुंह में नहीं बल्कि आंत में हैं।
 
2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर के सहयोग से उन्होंने बिहार में 2015 का विधानसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने विधानसभा चुनाव को बिहार की ‘अस्मिता’ के तौर पर लड़ा और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए खुद को अकेला ऐसा बिहारी बताया था जो ‘बहारी’ के खिलाफ लड़ रहा है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

अगला लेख