750 करोड़ की लागत से बने बिहार खेल विश्वविद्यालय का नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

नीतीश ने राजगीर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया

WD Sports Desk
शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 (13:26 IST)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को नालंदा जिले के राजगीर में राज्य खेल अकादमी (SSA) और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।अत्याधुनिक एसएसए 90 एकड़ से अधिक भूमि पर फैला है और इसके निर्माण पर लगभग 750 करोड़ रुपये खर्चा आया है।

राज्य सरकार द्वारा 16 जुलाई 2021 को स्वीकृत बिहार खेल विश्वविद्यालय (BSU) भी इसी परिसर से संचालित होगा।एसएसए में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (ICS) भी शामिल है जो जून 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

खेल अकादमी में आउटडोर और इनडोर खेलों सहित 20 से अधिक प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा सकता है। इसमें हॉकी टूर्नामेंट और मैचों के लिए बिहार का पहला एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम भी है।

इस कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार के अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी तथा एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खेल के क्षेत्र में राज्य के नौ अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत

महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने की स्थिति में क्या शिंदे का पत्ता साफ हो जाएगा?

iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही सस्ते हुए iPhone 15 , जानिए नया आईफोन कितना अपग्रेड, कितनी है कीमत

Manipur: छात्रों के आंदोलन के बीच पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवा निलंबित, हथियारों के अवशेष मिले

Delhi : AAP सरकार को गिराने की साजिश, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की तैयारी, आतिशी ने BJP पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

ED ने भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की संपत्ति कुर्क की

UP : बरसाने में राधाष्टमी पर भक्तों पर बरसीं लाट्ठियां, वायरल हुआ वीडियो

MP: कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भेंट, विभिन्न विषयों पर चर्चा की

राहुल भारत विरोधी अलगाववादी समूह का नेता बनने की ओर अग्रसर, CM योगी ने साधा निशाना

अगला लेख