नोएडा में पेड़ से लटकी मिलीं दो लड़कियां

Webdunia
मंगलवार, 26 दिसंबर 2017 (12:38 IST)
नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर 49 इलाके के बरौला गांव में मंगलवार  सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटकी हुई दो सगी बहनों की लाश मिली है।
 
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान लक्ष्मी (18) और निशा (13) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बच्चियों को उनके सभी रिश्तेदार अक्सर परेशान किया करते थे, उन्हीं लोगों ने उनकी हत्या की है। 
 
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि सुबह थाना सेक्टर 49 पुलिस को सूचना मिली थी कि बरौला गांव के बाहर दो लड़कियों के शव लटके हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को पेड़ से उतार लिया और दोनों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
पुलिस ने बताया कि मृतक लड़कियों की मां का आरोप लगाया है, उनके ही सगे रिश्तेदार उनकी लड़कियों को काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। उन्होंने ही दोनों लड़कियों की हत्या कर शव को रिश्तेदार नंदोई व उनके भतीजों ने घटना को अंजाम दिया है।
 
मृतक लड़कियों की मां राजेंद्र देवी का कहना है कि उसके रिश्तेदार ऋषि, बबलू, रवि और रोहित उनके घर पर रात को आते थे और कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। उनका कहना हैं कि हमें नहीं पता था कि वो सच में हमारी बेटियों की हत्या कर देगें, लेकिन जब सुबह पुलिस ने हमारे घर के गेट को खटखटाया और घटना के बारे में बताया तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। फिलहाल पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख