Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नोरा फतेही पर EWO का शिकंजा, सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में पूछताछ

Advertiesment
Nora Fatehi
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से महा ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के एक मामले में पूछताछ की है। उन्हें फिर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
 
अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को ईओडब्ल्यू के मंदिर मार्ग स्थित कार्यालय में नोरा से घंटों पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी नोरा से इस मामले में पूछताछ की थी।
 
चंद्रशेखर, जो वर्तमान में जेल में बंद है, उस पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसी कुछ हाई-प्रोफाइल हस्तियों सहित विभिन्न लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।
 
17 अगस्त को ईडी ने चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपए के धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के रूप में नामजद करते हुए एक आरोप पत्र दाखिल किया था। ईडी के मुताबिक, नोरा और जैकलीन को चंद्रशेखर से लग्जरी कारें और अन्य महंगे तोहफे मिले थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP: नहीं कर सके शादी, नीम के पेड़ पर लटककर दी जान