Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 1 जून 2025 (17:54 IST)
असम-अरुणाचल सीमा पर उफनती बोमजीर नदी में फंसे चौदह लोगों को रविवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के जवानों ने बचा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तिनसुकिया के जिला आयुक्त स्वप्निल पॉल ने कहा कि उनके अनुरोध पर सुबह के समय बचाव अभियान चलाया गया।
ALSO READ: मणिपुर में भारी बारिश से 3,802 लोग प्रभावित, 883 घर क्षतिग्रस्त
पॉल ने कहा कि एक साहसिक बचाव अभियान में उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा बचाया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार बारिश से बढ़ते जलस्तर के कारण ये लोग फंस गए थे। जिला प्रशासन ने बचाव योजना पर काम करने के लिए भारतीय वायुसेना और अरुणाचल प्रदेश के अधिकारियों के साथ तुरंत तालमेल किया।
ALSO READ: विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार
सदिया के राजस्व क्षेत्राधिकारी जयदीप रजक ने अभियान की देखरेख की। बचाए गए लोगों में तिनसुकिया जिले के 13 लोग और अरुणाचल प्रदेश का एक व्यक्ति है। अधिकारी ने बताया कि सभी 14 लोगों को उनके घरों को भेज दिया गया है। पॉल ने समय पर हस्तक्षेप करने तथा फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए भारतीय वायुसेना को धन्यवाद दिया। भाषा Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख