उत्तराखंड में अब अधिसूचनाओं पर होगा हिन्दू माह एवं विक्रम संवत का उल्लेख

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 18 मार्च 2025 (18:06 IST)
Chief Minister Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सरकारी अधिसूचनाओं और उदघाटन पट्टिकाओं में विक्रम संवत एवं हिन्दू माह के उल्लेख के निर्देश दिए हैं। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं राजपत्रित अधिसूचनाओं, उद्घाटन पट्टिकाओं एवं शिलान्यास शिलाओं में तिथि और वर्ष के साथ-साथ विक्रम संवत एवं हिन्दू माह जैसे फाल्गुन, कृष्ण पक्ष/शुक्ल पक्ष का उल्लेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
 
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को तत्काल आवश्यक आदेश जारी करने को कहा ताकि भविष्य में जारी होने वाली सभी अधिसूचनाओ, शिलान्यास शिलाओं, उद्घाटन पट्टिकाओ में इन पारंपरिक समय-गणना मानकों का समावेश किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रम संवत भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है।
 
शहद उत्पादन को प्रोत्साहन : मुख्‍यमंत्री धामी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- शासकीय आवास पर शहद निष्कासन कार्य के पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला गया और इस बार लगभग 200 किलोग्राम शहद निकालने का लक्ष्य रखा गया है। 
 
प्रदेश में उच्च गुणवत्ता वाले जैविक और औषधीय गुणों से भरपूर शहद के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए अधिकारियों को ‘शहद महोत्सव’ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं ताकि मधुमक्खी पालन से जुड़े सभी उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। हमारी सरकार उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग कर स्थानीय लोगों को सशक्त बनाते हुए जैविक शहद उत्पादन में राज्य को अग्रणी बनाने के लिए क्रियाशील हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

श्रीकृष्ण ने जहां की लीलाएं और जहां पड़े उनके चरण, सभी देवस्थानों को तीर्थ के रूप में करेंगे विकसित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

LIC ने RBI से 100 साल के सरकारी bonds पेश करने का किया अनुरोध

पीएम मोदी की सुनीता विलियम्स को चिट्‍ठी, भारत आने का न्योता

किसने कहा पूर्व जन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे नरेन्द्र मोदी, लोकसभा में मचा हंगामा

भारत के 10 सबसे गर्म स्थान, तापमान 43 डिग्री के पार, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी

अगला लेख